फिर टूटा नेहा कक्कड़ का दिल, हिमांश कोहली से हुआ ब्रेकअप?

काफी समय से अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों की वजह बनने वाले नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली एक दूसरे के काफी ज्यादा नज़दीक आ चुके थे। इन दोनों के चाहने वालों को भी यह जोड़ी बेहद खूबसूरत लगती थी और वे इसी इंतज़ार में थे कि कब यह दोनों शादी करेंगे। मगर अब लगता है इनके चाहने वालों को निराश ही हासिल होगी।


https://www.instagram.com/p/BrZqxtJHo_G/

क्या अब यह दोनों अलग हो गए हैं ? दरअसल यह सवाल ज़ेहन में उठने की एक वजह भी है। बता दें अब तक यह दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को ले कर काफी सक्रिय थे। दोनों एक दूसरे को फॉलो भी कर रहे थे। मगर अचानक दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।


https://www.instagram.com/p/Brcv8gBnpVR/

यारियां फ़िल्म से अपनी फिल्मी सफ़र की शुरुआत करने वाले हिमांश कोहली का नाम बॉलीवुड की क्यूट सिंगर कही जाने वाली नेहा कक्कड़ के साथ जोड़ा जाता है।


https://www.instagram.com/p/Brb5adcHln9/

यही नहीं इस जोड़े ने अक्सर अपने प्यार को जनता के सामने प्रदर्शित किया है। यही नहीं इंडियन आइडल के मंच पर तो हिमांश कोहली ने नेहा कक्कड़ को सरप्राइज़ तक दे डाला था। जिसके बाद दोनों ने काफी प्यारभरे अंदाज़ में एक दूसरे के प्रति प्यार को कबूल किया था। मगर अब लगता है अब इस रिश्ते के बिच दरार आ गयी है। सोशल मीडिया पर भी यह कपल काफी मशहूर है, हर बार दोनों का प्यार सबके दिलों में उतर जाता है। हर कोई चाहता है कि उनका भी रिश्ता नेहा और हिमांश की तरह हो। मगर उनके चाहने वाले इस रिश्ते के टूट जाने पर काफी हैरान और दुखी हैं।


https://www.instagram.com/p/BqwpF1_n3o7/

इंडियन आइडल के जिस शो की हम बात कर रहे हैं वो सितंबर में टेलीकास्ट हुआ था। टीवी पर पूरे देश के सामने अपने प्यार का इज़हार करने वाले नेहा और हिमांश ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट पर अनफॉलो कर लिया है। बता दें इन दोनों के रिश्ते को अभी ज़्यादा समय नहीं हुआ है। मगर अचानक मिली इनके ब्रेकअप की खबर ने सबको हैरानी में डाल दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली के साथ अपनी रोमांटिक फोटो भी इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी है।


https://www.instagram.com/p/BqpeiiIHyf8/

जी हां इन दोनों की तकरार का सबूत दे रहा है इंस्टाग्राम, दरअसल नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हिमांश कोहली के साथ रोमांटिक फोटो और वीडियो पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।वहीं दूसरी ओर हिमांश कोहली के अकाउंट पर अभी भी नेहा कक्कड़ के साथ उनकी ख़ूबसूरत फोटो देखी जा सकती है। हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ दोनों ने साथ में हमसफ़र गाने में काम किया है।


https://www.instagram.com/p/Bqpe9mAHVWn/

ज़ाहिर है दोनों का इस तरह एक दूसरे को अनफॉलो करना अच्छा संकेत नहीं है। इन दोनों को साथ में देख कर कई लोगों का दिन बन जाता है। फैंस सोशल मीडिया पर भी इनकी खट्टी मीठी कैमिस्ट्री को काफी एंजॉय करते थे।