पत्नी से तलाक कर रघु राम ने 14 साल छोटी सिंगर से की शादी

यह साल सेलिब्रिटीज की शादी के नाम रहा एक के बाद कई सेलिब्रिटी शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। प्रियंका चौपड़ा, दीपिका रणबीर और ईशा अंबानी के बाद रियलिटी शो रोडीज से मशहूर हुए रघु राम ने भी शादी कर ली।

https://www.instagram.com/p/BrUmOUunHCV/

रघु राम की शादी 12 दिसंबर को समुद्र के किनारे हुई।


https://www.instagram.com/p/BrU3lgTHZ__/

बता दें रघु और उनकी नई नवेली दुल्हनिया नताली डि लुसियो ने अपनी शादी और मेहंदी की कई तस्वीरें अपने चाहने वालों के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

आपको बता दें यह रघु राम की दूसरी शादी है। रघु राम ने अपनी दूसरी शादी दक्षिण भारतीय संस्कृति के अनुसार की।


https://www.instagram.com/p/BrSuNZjHJ7v/

अपनी शादी में रघु राम ने सफेद रंग म कुर्ता और रेड धोती पहनी हुई थी और नताली ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय पौशाक व्हाइट एंड गोल्डन बॉर्डर की सिल्क साड़ी पहनी हुई थीं।

यह दक्षिण भारतीय परिधान दोनों पर काफी अच्छा लग रहा था।


https://www.instagram.com/p/BqjQqZIAlJ0/

वहीं मेहंदी सेरेमनी में रघु राम अपने जाने पहचाने लुक पिंक कोट और व्हाइट पैंट शर्ट में नजर आए।

वहीं नताली मेहंदी सेरेमनी पर लॉन्ग कलरफुल स्कर्ट और ब्लैक क्रॉप टॉप में दिखीं।

दोनों ने मेहंदी की रस्म के दौरान समय निकाल कर बीच पर फोटोशूट भी करवाया। जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री साफ दिखने को मिल रही है।


https://www.instagram.com/p/BqeKDaOA2Vb/

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि रघु और नताली दिसंबर 2016 में एक दूसरे से मिले थे। रघु राम ने इसी साल जून में अपने रिश्ते को को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था और दिसंबर में शादी करने की बात कही थी।