प्रियंका चौपड़ा के घर जल्द बज सकती है फिर शहनाई

गूंजने वाली है। जी हां आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं। प्रियंका चौपड़ा की कज़िन सिस्टर और बॉलीवुड की जानी पहचानी अभिनेत्री परिणति चौपड़ा भी अपनी बहन की राह अपनाने वाली है और जल्द ही अपने तथाकथित बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं।


https://www.instagram.com/p/Bq_q0vqArNJ/

दरअसल मीडिया गलियारे में उड़ रही हवा के अनुसार परिणीति चरिथ देसाई के साथ शादी करने की योजना बना सकती हैं। 2017 की शुरुआत से ही दोनों के अफेयर की अफवाहें काफी तेज गति से चल रही थी। अब दोनों अपने इस प्यार को नया मौड़ बनाने की योजना में है और जल्द ही शादी करने वाले हैं।

https://www.instagram.com/p/Bq4Jt6egGsw/

बता दें चरिथ, प्रियंका चोपड़ा-ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात 2016 में ड्रीम टीम टूर के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों एक दूसरे से मिलने लगे दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गयी।

https://www.instagram.com/p/Bq4Jt6egGsw/

हालांकि परिणीति अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना चाहती हैं, वे नहीं चाहती उनकी निजी जिंदगी सार्वजनिक हो। वहीं चिरथ को कई बार प्रियंका चौपड़ा के फैमिली फंक्शन में देखा जा चुका है। एक अखबार को साक्षात्कार देते हुए परिणीति ने कहा था अब इन अफवाहों की में आदि हो चुकी हूं अब में इन पर ध्यान नहीं देती। हमेशा की तरह में इस बार भी अपनी पर्सनल लाइफ को ले कर कुछ नहीं बोलूंगी।


https://www.instagram.com/p/Bpq75zDAwEv/

उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि परिणीति ने कहा, ”मैं इन सब बातों पर ध्यान नहीं देती। बहुत सारे लोग हैं जिनके साथ मुझे जोड़ा गया है।  मगर मैं सिर्फ अपनी फिल्मों के बारे में बातें करूंगी। आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा।”

https://www.instagram.com/p/BpZWIqrgkFr/

वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो अभी हाल ही में उनकी फिल्म नमस्ते लंदन रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म का कोई जादू नहीं चला। उनकी आने वाली फिल्मों में संदीप और पिंकी फरार हैं, जो 2019 में रिलीज होगी। इसके अलावा वे जबरिया जोड़ी की भी शूटिंग कर रही हैं।