अम्बानी के घर करण जौहर ने किया कुछ ऐसा कि दुल्हन को छोड़ करण पर जा टिकी सबकी नज़रें

यह साल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी के नाम रहा। एक के बाद एक बड़े सितारें शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। मगर इन सब के अलावा भी एक ग्रैंड शादी होने जा रही है, जिसका पूरे देश को इंतज़ार है। यह किसी बॉलीवुड सितारे या उनके बच्चे की शादी नहीं है, बल्कि यह ग्रैंड शादी अंबानी की लाड़ली ईशा अंबानी की है। जी हां आपको बता दें, ईशा 12 दिसंबर को आनंद पिरामल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। देश की यह बड़ी शादी उदयपुर में सम्पन्न होगी।

https://www.instagram.com/p/BrU5KtDHmRf/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=3fltg0bo3n8e

शादी से पहले अंबानी परिवार ने एक भव्य संगीत का आयोजन भी किया। इस संगीत समारोह में कई बड़े सितारे जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कई दिग्गज अभिनेता शामिल हुए।

https://www.instagram.com/p/BlDHeC2F2qx/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=7az9lvubv45c

वहीं बॉलीवुड के जाने माने प्रड्यूसर करण जौहर ने दुल्हन ईशा अंबानी के साथ जम कर ठुमके लगाए। जिसको देख कर सब मंत्रमुग्ध हो गए।

https://www.instagram.com/p/BmQ94UAFpsu/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=1k29j0nc7gp7k

जी हां आपने अभी जो भी पढ़ा वो 100 प्रतिशत सत्य है। दरअसल संगीत समारोह में करण और ईशा ने करण जौहर की ही फिल्म कभी खुशी कभी गम के सुपरहिट गाने ‘लेजा लेजा सोनिए लेजा लेजा…’ पर कमाल का डांस किया।

https://www.instagram.com/p/BrR0JyNHn0L/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=1rbhw78sjlt2n

वहीं इस वक्त का एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। करण और ईशा के चाहने वाले न सिर्फ इस वीडियो का आनंद ले रहे हैं बल्कि इसे जबरजस्त तरीके से वायरल भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BrUGWl2HPn4/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=1ddqrknmfzxxs

आपकी जानकारी के लिए बता दें मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 दिसंबर को विवाह सूत्र में बंधने वाली हैं। इस शादी की तुलना दुनिया की सबसे महंगी शादियों से की जा रही है। ज़ाहिर है देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की लाडली की शादी है तो फिर भव्य तो होनी ही है। इस शादी में न सिर्फ देशी सितारे बल्कि पॉप सिंगर बेयॉन्स और अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हि‍लेरी क्ल‍िंटन भी विशेष मेहमान के रूप में रहीं। इतना ही नहीं बेयॉन्स ने संगीत सेरेमनी में परफॅार्म भी किया और इस संगीत समारोह को यादगार बना दिया।

https://www.instagram.com/p/BrTyu2PHYlC/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=1hn9h2b45w9zs

बता दें ईशा अंबानी के लिए घोड़ी चढ़ कर आने वाले आनंद पिरामल पिरामल ग्रुप के मालिक अजय पिरामल के बेटे हैं। बुधवार को शादी से पहले राजस्थान के उदयपुर में धूमधाम से ईशा की शादी का जश्न मनाया गया।

https://www.instagram.com/p/BrSw4NPH0pb/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=3qzttfaobzgn

संगीत के बाद शादी में भी कई बॉलीवुड के सितारों के शामिल होने की संभावना है। शादी के लिए मुकेश अंबानी ने अपने पूरे बंगले को दुल्हन की तरह सजा दिया है। वैसे भी मुकेश अंबानी का घर दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार है। ईशा अंबानी आज इसी आलीशान घर में फेरे लेंगी। मुकेश अंबानी अपनी लाडली की शादी में दिल खोल कर खर्चा कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BrPzGcEnA6d/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=r6iw7tvw3krr

बुधवार को ईशा और परिमल विवाह बंधन में बंध जाने के बाद शुक्रवार को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन होने जा रहा है। इस रिसेप्शन में देश की तमाम प्रसिद्ध हस्तियां सम्मिलित होंगी। इसमें बॉलीवुड हस्तियों के अलावा राजनीति, खेल और बिजनेस से जुड़े भी तमाम वीआईपी मेहमान पहुंचेंगे! जबकि आज के दिन इस शादी में अंबानी परिवार के सदस्य ही शामिल रहने वाले हैं।