हिमाचल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागु ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागु करने वाला देश का पहला राज्य बना

image source: https://nationnews.in/

हिमाचल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागु , राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागु करने वाला देश का पहला राज्य बना
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० का हिमाचल में तत्काल अमल कर दिया गया है। देश के राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही शिक्षा नीति सचिव ने इस बात की अधिसूचना जारी कर दी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागु करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है।

इस शिक्षा नीति को लागु करने के लिए ४३ सदस्यों की टास्क फाॅर्स का गठन किया गया है। इस में शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह को टास्क फाॅर्स के अध्यक्ष बनाये गए है। और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निर्देशक को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया। इस टास्क फाॅर्स में विभिन्न विभागों में सचिव,विश्वविद्यालयों के कुलपति और स्कूल कॉलेज के शिक्षको को सदस्य में शामिल किया है।

राजीव शर्मा शिक्षा सचिव ने बताया है की टास्क फाॅर्स ने शिक्षा,स्वास्थ्य,तकनिकी शिक्षा,युवा और खेल सेवाएं और सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के मुख्य सचिव,स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव एससीईआरटी सोलन और डाइट शिमला के प्रिंसिपल भी सदस्य होंगे। द्रीय विवि धर्मशाला के कुलपति सहित कई शिक्षकों और शिक्षाविदों को शामिल किया है।