जम्मू कश्मीर के अनंत नाग में भारतीय सेना ने शुरू किया रेडियो स्टेशन

कश्मीर के अनंतनाग जिले में भारतीय सेना ने रेडियो स्टेशन ९०.८ दिल से दिल तक शुरू किया है। भारतीय सेना के अनुसार समाज के हर वर्ग को जुड़ने की कोशिश करेंगे। सेना के इस प्रयास की स्थानीय युवाओं ने सराहना की।

अनंतनाग टाउन के करीब २० किलोमीटर की दुरी पर भारतीय सेना के हाई ग्राउंड कैम्प में केके सिद्धा ने पहले कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया।

radio staion

सेना के कमांडर विजय महादेव ने कहा है की यह अनंतनाग में एक ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा है की ये रेडियो स्टेशन लोगो का है और लोगो के लिए है। सुबह ६ बजे से शाम को १० बजे तक कार्यक्रम पेश किये जायेंगे।
इस रेडियो स्टेशन पर हिंदी ,पंजाबी और सूफी गाने चलाये जायेंगे। इसके अलावा कृषि ,विकास ,सामाजिक ,कल्याण और सामुदायिक विकास के संबंधित कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।